क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो गया है।
आज खेले जाएंगे यह मुकाबले
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप शुरू हो गया है। महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल 20 अक्टूबर, रविवार को खेला जाएगा। 18 दिन के भीतर कुल 23 मुकाबले देखने को मिलेंगे। डबल हेडर वाले दिन पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे और दूसरा मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
मैचों का शेड्यूल
रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट यूएई में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल मैच भी दुबई में ही खेला जाएगा।
🏏🏏7 अक्टूबर, सोमवार, इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका मैच शारजाह में होगा।
कल कौन जीता
विमंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 7वें मुकाबले में रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को 06 विकेट से हराया। इसके साथ ही भारतीय महिलाओं ने सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा है।