देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत सरकार ने बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने और उसमें बदलाव करने के लिए अंतिम तिथि की जानकारी दी है।
जन्म प्रमाण पत्र में त्रुटि कर सकते हैं ठीक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने और उसमें बदलाव करने की अंतिम तारीख 27 अप्रैल 2026 है। ऐसे में जिन लोगों के पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं है या उसमें किसी प्रकार की त्रुटि है। वह इस तारीख तक बदलाव कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी तरह का संशोधन नहीं होगा।
अन्तिम तिथि आगे बढ़ाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले बर्थ सर्टिफिकेट जन्म के 15 साल बाद तक बनवाया जा सकता था। लेकिन अब इस उम्र सीमा में बदलाव करते हुए इसे हटा दिया गया है। पहले सरकार ने अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2024 तय की थी, जिसे अब बढ़ाकर 27 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://dc.crsorgi.gov.in/crs पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन भी आवेदन किया जा सकता है।