श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन को जा रहें यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट, लागू हुआ आदेश, जरूर देखें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन को लेकर जरूरी अपडेट सामने आई है।

श्राइन बोर्ड द्वारा तुरंत प्रभाव से लागू हुए आदेश

यहां श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए यात्रा नियमों में बदलाव किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत अब मां वैष्णो देवी की यात्रा शुरू करने से पहले पंजीकरण के साथ आरएफआईडी यात्रा कार्ड लेना अनिवार्य किया गया है। इसके बाद श्रद्धालुओं को आरएफआईडी कार्ड मिलने के 10 घंटे के भीतर यात्रा शुरू करनी होगी। वहीं 24 घंटे के भीतर यात्रा पूरी करके कटड़ा आधार शिविर वापस लौटना होगा। यह आदेश श्राइन बोर्ड द्वारा तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इससे पहले आरएफआईडी यात्रा कार्ड की वैधता 12 घंटे की थी। नव वर्ष और त्योहारी सीजन के मद्देनजर भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए यह नई सीमा तय की गई है। बताया कि नए आदेश पैदल, हेलीकॉप्टर या बैटरी कार से यात्रा करने वाले सभी श्रद्धालुओं पर लागू होंगे।