उत्तराखंड: दुखद हादसा: बद्रीनाथ धाम के तप्त कुंड में स्नान के दौरान बेहोश होने से दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

उत्तराखंड: उत्तराखंड के श्री बदरीनाथ धाम स्थित महिला तप्त कुंड में स्नान के दौरान बेहोश होने से राजस्थान के भीलवाड़ा से आए श्रद्धालुओं के ग्रुप की दो महिलाओं की मौत हो गई है।

दो महिलाओं की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाने का संकल्प लेकर चार महिलाएं स्नान करने उतरी थीं। तभी स्नान के दौरान दो महिलाएं अचानक बेहोश हो गईं, जिन्हें तुरंत 108 आपातकालीन सेवा के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसमें भीलवाड़ा से आए 100 से अधिक यात्रियों का यह समूह चार सितंबर से बदरीनाथ धाम पहुंचा था और यहां धार्मिक कथा का आयोजन चल रहा था। हादसे के समय इन महिलाओं के परिजन मंदिर में दर्शन के लिए गए हुए थे। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि स्नान के दौरान बेहोश होने के बाद दोनों महिलाओं की मृत्यु हुई है।