उत्तराखंड: उत्तराखंड के देहरादून में स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां गुरुवार को स्वाइन फ्लू के 25 नए मरीज मिलने से कुल मामलों की संख्या बढ़कर 408 हो गई है, जिनमें से 11 देहरादून और 14 अन्य क्षेत्रों से हैं।
इतने मामले दर्ज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वाइन फ्लू के 25 नए मरीज मिलने से कुल मामलों की संख्या बढ़कर 408 हो गई है। राहत की बात यह है कि 408 में से 324 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि इस बीमारी से अब तक दो लोगों की मौत हुई है। वहीं, कोविड-19 का गुरुवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया। वहीं वेक्टर जनित बीमारियों के तहत डेंगू के भी पांच नए मरीज (दो देहरादून, तीन अन्य क्षेत्रों से) मिले हैं, जिससे जिले में डेंगू का कुल आंकड़ा 150 पहुंच गया है। इनमें से 128 मरीज ठीक हो चुके हैं और डेंगू से अभी तक किसी की मृत्यु नहीं हुई है।