उत्तराखंड व यूपी के युवाओं के लिए जरूरी अपडेट, आराम छोड़ तुरंत शुरू करें फिजिकल की तैयारी, जुलाई में ही होगी विशेष पदों की रैली

उत्तराखंड: अग्निवीर योजना के माध्यम से भारतीय सेना में ‘विशेष पदों’ पर भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

देखें यह अपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सैन्य प्रशासन ने इस बार भर्ती प्रक्रिया को रफ्तार देते हुए आगामी जुलाई माह में ही रैली (शारीरिक परीक्षा) कराने की तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) के दो से तीन महीने बाद रैली आयोजित की जाती है। इस बार उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड प्रांतों के अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग भी जुलाई में ही कराई जानी तय हुई है। अग्निवीर योजना के तहत वैसे तो अधिकांश पदों के लिए रैली वाराणसी स्थित सेना भर्ती कार्यालय के रणबांकुरे स्टेडियम में होती है, लेकिन विशेष पदों के अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत स्थित ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

​इन ‘विशेष पदों’ के लिए होनी है भर्ती

​अग्निवीर योजना के तहत केंद्रीय कैटेगरी के जिन विशेष पदों के लिए यह प्रक्रिया चल रही है, उनमें निम्नलिखित पद शामिल हैं।
• ​धार्मिक शिक्षक (Religious Teacher)
• ​एजुकेशन हवलदार
• ​सर्वेयर ऑटो कार्टो (सेना का तकनीकी पद)
• ​जेसीओ कैटरिंग (Junior Commissioned Officer)
• ​जोनल कैटेगरी: सिपाही फार्मा और नर्सिंग असिस्टेंट