होली त्यौहार के दृष्टिगत द्वाराहाट पुलिस ने ग्राम प्रहरियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश


आज दिनांक 14.03.2022 को थानाध्यक्ष द्वाराहाट, राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा समस्त ग्राम प्रहरियों की गोष्ठी आयोजित की गयी।

दिए आवश्यक दिशा निर्देश-

गोष्ठी में उपस्थित ग्राम प्रहरीयों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए ग्राम क्षेत्र में होने वाले किसी भी घटना के बारे में थाने पुलिस को तत्काल सूचना देने हेतु निर्देशित करते हुए, उपस्थित समस्त ग्राम चौकीदारों को पुलिस लाईन से प्राप्त रिफ्लेक्टर जैकेट एवं टोपी वितरित किये गये।