IND vs AFG U19 World Cup: टीम इंडिया ने रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया, अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में बनाई जगह

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। अंडर -19 वर्ल्ड कप में भारत ने रोमांचक मुकाबले में सेमीफाइनल मैच में अफगानिस्तान 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

भारत की शानदार जीत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 310 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 41.1 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया के लिए आरोन जॉर्ज ने शानदार शतक लगाया। इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी आयुष म्हात्रे ने अर्धशतक लगाया। अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अब भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। इंग्लैंड ने पहले सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। वहीं खिताबी मुकाबला 6 फरवरी को खेला जाना है।

भारत अंडर 19 प्लेइंग 11

एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।

अफगानिस्तान प्लेइंग 11

खालिद अहमदजई, उस्मान सादात, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (कप्तान), अजीजुल्लाह मियाखिल, नूरिस्तानी उमरजई, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, वहीदुल्लाह जादरान, अकील खान।