IND vs ENG U19 World Cup:आज खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल, यहां देखें भारत और इंग्लैंड के अब तक के रिकॉर्ड

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। अंडर -19 वर्ल्ड कप में भारत का मुकाबला आज इंग्लैंड टीम से होगा।

भारत की शानदार जीत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में आज भारत का सामना इंग्लैंड से होगा।खिताबी मुकाबला आज 6 फरवरी को खेला जाना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अंडर-19 क्रिकेट के इतिहास में भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 54 मैच खेले गए हैं। इनमें से 40 मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड को केवल 13 मैचों में सफलता मिली है। एक मैच टाई रहा है। भारत का जीत का प्रतिशत 74.07% है। भारतीय टीम ने इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। 2016 के बाद से भारत ने हर बार फाइनल में जगह बनाई है। वहीं इंग्लैंड ने एकमात्र खिताब 1998 में जीता था।

भारत अंडर 19 प्लेइंग 11

एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।

इंग्लैंड प्लेइंग 11

थॉमस रीयू (कप्तान/विकेटकीपर), बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयेस, कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लुम्सडेन, एलेक्स फ्रेंच।