न्यूजीलैंड के माउंट मांगानुई में महिला क्रिकेट विश्वकप में आज भारत ने पाकिस्तान को 107 रन से हरा दिया है। भारत की ओर से राजेश्वरी गायकवाड ने चार विकेट, झूलन गोस्वामी और स्नेह राणा ने दो-दो और दीप्ति शर्मा तथा मेघना सिंह ने एक-एक विकेट लिया।
वर्ल्ड कप 2022 में अपनी पहली जीत दर्ज की
इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 107 रनों से मात दी है । और वर्ल्ड कप 2022 में अपनी पहली जीत दर्ज की है। आज टीम इंडिया की शुरूआत कुछ अच्छी नहीं रही । शेफाली वर्मा बिना खाता खोले ही आउट हो गयी , वहीं दूसरी ओपनर स्मृति मंधाना ने 52 रन की पारी खेली और टीम को संभाला जिसमें दीप्ति शर्मा ने भी उनका बखूबी साथ दिया । इन दोनो बल्लेबाजों के अलावा स्नेह राना और पूजा वस्त्रकार ने पारी को संभालते हुए 53 और 67 रन की शानदार पारी खेलते हुए पाकिस्तान के सामने 245 रनों का लक्ष्य दिया । और पाकिस्तान की पूरी टीम 137 रनों पर ऑल ऑउट हो गयी। और टीम इंडिया यह मैच 107 रनों से गयी ।