भारत को 20 साल बाद मिली कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी, यहां आयोजित होगा खेलों का महाकुंभ

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा।

भारत करेगा मेजबानी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कॉटलैंड के ग्लासगो में कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स जनरल असेम्बली में हुई बैठक में भारत को औपचारिक मंजूरी मिल गई है। भारत ने 2030 गेम्स के लिए एक जबरदस्त विजन पेश किया, जो गुजरात के शहर अहमदाबाद में सेंटर्ड होगा, जो ग्लासगो 2026 में रखी गई नींव पर बनेगा। कॉमनवेल्थ स्पोर्ट ने अहमदाबाद को ‘अहमदाबाद 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स’ का होस्ट ऑफिशियली कन्फर्म किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने आखिरी बार 2010 में दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी। वहीं इस बार 2030 में ये आयोजन अहमदाबाद में होगा। भारत CWG 2030 की मेजबानी की रेस में पहले से ही आगे चल रहा था। अब इस पर पक्की मुहर लग गई है। भारत दूसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा।