दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश अब चीन नहीं, बल्कि अपना देश भारत है। बताते चले कि इस साल की शुरूआत में ही ग्लोबल एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया था कि 2023 में सबसे ज्यादा आबादी भारत में होगी। अब इस पर संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) के नवीनतम आंकड़ों ने मुहर लगा दी है।
भारत की जनसंख्या 1950 के बाद से चीन से आगे निकली
संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला बन गया है। भारत की आबादी 142.86 करोड़ पहुंच गई है जबकि चीन की जनसंख्या 1425.7 मिलियन है। भारत की जनसंख्या 1950 के बाद से चीन से आगे निकल गई है। संयुक्त राष्ट्र ने पिछले साल यह अनुमान लगाया था कि अगले साल तक भारत सबसे ज्यादा आबादी के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा और हुआ भी यही भारत में अब चीन की तुलना में 20 लाख से ज्यादा लोग हैं। देश की आबादी बढ़ते-बढ़ते 140 करोड़ के पार पहुंच गई है। चीन में बच्चे पैदा करने की दर कम हुई है।
2050 में भारत की आबादी 1.668 अरब होने का अनुमान
एक रिपोर्ट के अनुसार 2050 में भारत की आबादी 1.668 अरब होने का अनुमान है, जो सदी के मध्य तक चीन की 1.317 अरब आबादी से आगे है।2030 में भारत की जनसंख्या 1.515 बिलियन से भी अधिक होने का अनुमान है। रिपोर्ट के अनुसार भारत की आबादी में युवाओं की संख्या ज्यादा है,जबकि चीन की आबादी में बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। वहीं क्षेत्रफल की बात करें तो चीन भारत से तीन गुना ज्यादा भू-भाग वाला देश है। वहीं 34 करोड़ आबादी के साथ अमेरिका तीसरे नंबर पर है।