देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है।
भूलकर भी न खोलें यह लिंक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। वहीं ऐसे में पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जिस पर अब पाकिस्तानी सेना ने साइबर अटैक की चाल चल दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान ने इनफॉर्मेशन वॉर शुरू करते हुए देश में सोशल मीडिया के जरिए साइबर अटैक की चाल चल दी है। ऐसे में कोई भी सोशल मीडिया यूजर्स किसी अंजान लिंक पर क्लिक न करें। इससे आपको भारी नुकसान हो सकता है। इससे आपकी गोपनीय जानकारी व बैंक खाते में सेंध पड़ सकती है। पाकिस्तान ने एक बहुत खतरनाक वायरस लीक किया है। इसका नाम ‘Dance of the Hillary’ है। इसे आप बिल्कुल न खोलें। साथ ही tasksche.exe फॉर्मेट या .exe फॉर्मेट में कोई भी लिंक या डॉक्यूमेंट को भूलकर भी न खोलें।
भारतीय सेना ने खोला मोर्चा
रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय आर्मी, एयरफोर्स और इंडियन नेवी ने मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में भारतीय सेनाएं इस्लामाबाद समेत कई शहरों में लगातार हमले कर रही हैं। वहीं हालात को देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया है।