अंतरिक्ष में इतिहास रचने को तैयार भारत, आज मिशन गगनयान की पहली टेस्ट फ्लाइट की हुई सफलतापूर्वक लांचिंग

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। इसरो का मिशन चंद्रयान-3 सफल रहा। जिसके बाद इसरो का दूसरा मिशन सूर्य मिशन‌ भी नयी कामयाबी लिख रहा है। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद इसरो के सूर्य मिशन के बाद इसरो का नया अंतरिक्ष मिशन तैयारी में है।

गगनयान का पहला उड़ान परीक्षण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज अंतरिक्ष में भारत ने इतिहास रचने के लिए बड़ी छलांग लगाई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से गगनयान मिशन के लिए मानवरहित उड़ान लॉन्च की है। इसरो ने शनिवार सुबह 10 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से गगनयान के क्रू मॉड्यूल को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इसे टेस्ट व्हीकल अबॉर्ट मिशन-1 (Test Vehicle Abort Mission -1) और टेस्ट व्हीकल डेवलपमेंट फ्लाइंट (TV-D1) भी कहा जा रहा है।

कहीं यह बात

इस संबंध में इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि टीवी-डीवी 1 (क्रू मॉड्यूल) मिशन का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया है। उन्होंने इस सफलता के इसरो की पूरी टीम को बधाई दी।