देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बैंकॉक में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 आयोजित हो रही है।
भारत का शानदार प्रदर्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें मंगलवार को भारत ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। जिसमे भारत ने इस साल एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 58 सदस्यीय दल भेजा है। इस चैंपियनशिप में भारत ने एक और गोल्ड मेडल जीता है। भारत की मिक्स चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने बुधवार को एशियाई रिले चैंपियनशिप में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता हैं। बुधवार को भारत की बेटियों ने मेडल अपने नाम किया हैं। दो खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाते हुए देश को सिल्वर मेडल दिलाया। रूपल चौधरी ने 400 मीटर जबकि पूजा 1500 मीटर में देश के लिए सिल्वर मेडल जीता हैं। पूजा ने महिलाओं की 1500 मीटर स्पर्धा में चार मिनट 10.83 सेकेंड के समय के साथ भारत को दूसरा सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं यूनुस शाह ने पुरुष 1500 मीटर में कांस्य पदक जीता है। इसके साथ ही भारत के कुल पदक की संख्या पांच हो गई है।