भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने जीता स्विस ओपन महिला सिंगल्स का खिताब, जाने

स्पोर्ट्स जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने स्विस ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया है।

थाईलैंड की बुसानन को हराया-

उन्होंने फाइनल में थाईलैंड की बुसानन को 21-16, 21-8 से हरा दिया। पीवी सिंधु ने 49 मिनट में फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। यह मुकाबला 49 मिनट तक चला। पीवी सिंधु दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट रही है।