स्थानीय स्टेडियम में आयोजित सोबन सिंह जीना विश्व्विद्यालय की अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में लोहाघाट महाविद्यालय ने पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 22:01 ओवर में 120 रन बनाए जिसमें मनोज सामंत ने 45 गेंदों में 56 रन तथा संदीप जोशी ने 24 गेंदों में 14 रन का योगदान रहा । पिथौरागढ़ की ओर से लक्ष्य देउपा ने 4 व प्रतीक्षित ने 2-2 विकेट लिए ।
पिथौरागढ़ ने जीत दर्ज की
121 रनों का लक्ष्य लेते हुए पिथौरागढ़ की टीम ने 14: 02 ओवर में 07 विकेट खोकर जीत दर्ज की जिसमें कौशल उप्रेती ने 24 और सौरभ बिष्ट ने 24 रनों का योगदान दिया । लोहाघाट की ओर से मनमोहन ने 3 विमल ने 2 विकेट लिए ।
उपस्थित रहे
मैच के अंपायर नरेंद्र सिंह भंडारी मौलिक महर, तथा स्कोरर रक्षित रावत ऑनलाइन स्कोरर, कमलेश व चेतन बिष्ट रहे । इस अवसर पर चयनकर्ता आशीष सिंह व राहुल पवार, नीरज सौन, श्याम भट्ट, पुष्कर जामियाल, डॉ नंदन कार्की, अतुल अधिकारी, योगेन्द्र सिंह प्रेम सिंह, कृष्ण कुमार आदि लोग मौजूद रहे ।
कल होगा फाइनल मुकाबला
आयोजक सचिव श्री लियाकत अली द्वारा जानकारी दी गयी है कि कल अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ परिसरों की टीम के बीच फाइनल मैच सुबह 8 बजे से खेला जाएगा ।