पीजी कॉलेज लोहाघाट में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जो एसएसजे विवि अल्मोड़ा की ओर से हुआ।
पिथौरागढ ने लोहाघाट को हराया
मिली जानकारी के अनुसार बताया कि एसएसजे विवि की ओर से पहली बार अंतर्महाविद्यालयी छात्रा हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का पहला लीग मैच अल्मोड़ा कैंपस और लोहाघाट महाविद्यालय के बीच बराबरी का रहा। दूसरा मैच पिथौरागढ़ और लोहाघाट के बीच हुआ, जिसमें पिथौरागढ़ जीती। तीसरा पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा के बीच हुआ, जिसमें पिथौरागढ़ जीता। चौथे मैच में लोहाघाट ने अल्मोड़ा को पराजित किया। फाइनल मैच लोहाघाट और पिथौरागढ़ के बीच हुआ। जिसमें पिथौरागढ ने लोहाघाट को हराकर कर ट्रॉफी जीती।