क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। आइपीएल 2022 के मैचों का शेड्यूल जारी हो गया है। आईपीएल में इस बार 10 टीम भाग लेंगी।
26 मार्च से शुरू होगा आईपीएल-
जिसमें यह बात सामने आई है कि आईपीएल 26 मार्च से शुरू होगा। जिसमें 26 मार्च को पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (CSK Vs KKR) की टीम भिड़ेंगी। पहला मैच मुंबई के वॉनखेड़े स्टेडियम में देखा जाएगा, जो कि शाम 7.30 बजे शुरू होगा। आईपीएल 2022 लीग का आखिरी मैच 22 मई को 7.30 बजे वॉनखेड़े स्टेडियम में ही होगा। जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें चरण के लीग मैचों का कार्यक्रम इस प्रकार है।

