IPL 2025: आज गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगी भिड़ंत, देखें शेड्यूल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन चल रहा है।

आज इन टीमों के बीच होगी भिड़ंत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज एक मुकाबला खेला जाएगा। आज 22-मई (गुरुवार) को गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा

इतने बजे से शुरू होगा मैच

आईपीएल 2025 के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएंगे। टॉस का समय शाम 7 बजे होगा। वहीं, डबल हेडर पर होने वाले मैचों में दिन के मुकाबलों का समय दोपहर 3 बजकर 30 मिनट और टॉस का समय दोपहर 3 बजे होगा।

कल कौन जीता

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बीते कल बुधवार को मुकाबला खेला गया। जिसमे मुंबई इंडियंस ने 59 रनों से जीत दर्ज कर प्लेऑफ़ में जगह बनाते हुए दिल्ली को बाहर कर दिया। मुंबई ने 5 विकेट पर 180 का स्कोर बनाया। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 121 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। मुंबई प्लेऑफ में पहुंचने वाली आखिरी टीम है। उनसे पहले गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।