देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन शुरू हुआ है। इस टी20 लीग में 13 जगहों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच आयोजित किए जाएंगे। वहीं क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी हैदराबाद में 20 और 21 मई को की जाएगी। कोलकाता में क्वालीफायर 2 (23 मई को) और 25 मई को खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे।
आज इनके बीच होगी भिड़ंत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज एक मुकाबला खेला जाएगा। आज 4 अप्रैल शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जो 7:30 बजे में खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ में खेला जाएगा।
इतने बजे से शुरू होगा मैच
आईपीएल 2025 के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएंगे। टॉस का समय शाम 7 बजे होगा। वहीं, डबल हेडर पर होने वाले मैचों में दिन के मुकाबलों का समय दोपहर 3 बजकर 30 मिनट और टॉस का समय दोपहर 3 बजे होगा।
कल कौन जीता
कोलकाता नाइट राइडर्स ने ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रनों से हराया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 200 रन बनाए, इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 16.4 ओवर में 120 रन ही बना सकी। हैदराबाद की ये लगातार तीसरी हार है।