IPL 2025: आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगी भिड़ंत, देखें शेड्यूल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन शुरू हुआ है। इस टी20 लीग में 13 जगहों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच आयोजित किए जाएंगे। वहीं क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी हैदराबाद में 20 और 21 मई को की जाएगी। कोलकाता में क्वालीफायर 2 (23 मई को) और 25 मई को खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे।

आज इनके बीच होगी भिड़ंत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज एक मुकाबला खेला जाएगा। आज 17 अप्रैल, गुरुवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जो 7:30 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा।

इतने बजे से शुरू होगा मैच

आईपीएल 2025 के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएंगे। टॉस का समय शाम 7 बजे होगा। वहीं, डबल हेडर पर होने वाले मैचों में दिन के मुकाबलों का समय दोपहर 3 बजकर 30 मिनट और टॉस का समय दोपहर 3 बजे होगा।

कल कौन जीता

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में बीते कल दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। मुकाबला टाई होकर सुपर ओवर तक चला गया। मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ। सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया। यह आईपीएल 2025 का पहला सुपर ओवर मुकाबला रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट पर 188 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में रॉयल्स ने 4 विकेट पर 188 रन बनाए। इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 की अंक तालिका में शीर्ष पर भी पहुंच गई है।