देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आईपीएल का मेला जारी है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन शुरू हुआ है। इस टी20 लीग में 13 जगहों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच आयोजित किए जा रहें हैं। वहीं क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी हैदराबाद में 20 और 21 मई को की जाएगी। कोलकाता में क्वालीफायर 2 (23 मई को) और 25 मई को खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे।
आज का मैच
आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 45वां मैच आज दोपहर में मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जिसमे पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए। जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 09 विकेट खोकर 161 रन बनाए। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस ने 54 रनों से यह मैच जीत लिया।
🏏🏏मुंबई इंडियंस से रयान रिकेल्टन ने 58 रन बनाए।
🏏🏏सूर्यकुमार यादव ने 54 रन बनाए।
🏏🏏रोहित शर्मा ने 12 रन बनाए ।
🏏🏏विल जैक्स ने 29 रन बनाए ।
🏏🏏तिलक वर्मा 6 रन बनाए।
🏏🏏हार्दिक पंड्या ने 5 रन बनाए।
🏏🏏कॉर्बिन बॉश ने 20 रन बनाएं।
🏏🏏नमन धीन ने 25 रन बनाए।
🏏🏏दीपक चाहर ने 1 रन बनाएं।