IPL 2025: आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगी भिड़ंत, देखें शेड्यूल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन चल रहा है।

आज इन टीमों के बीच होगी भिड़ंत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज एक मुकाबला खेला जाएगा। 26-मई (सोमवार) को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 7:30 बजे से जयपुर में मुकाबला खेला जाएगा।

इतने बजे से शुरू होगा मैच

आईपीएल 2025 के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएंगे। टॉस का समय शाम 7 बजे होगा। वहीं, डबल हेडर पर होने वाले मैचों में दिन के मुकाबलों का समय दोपहर 3 बजकर 30 मिनट और टॉस का समय दोपहर 3 बजे होगा।

कल कौन जीता

सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2025 के 68वें मुकाबले में 110 रनों से हराया। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 278 रन बनाए। जिसके बाद जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 18.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 168 रन ही बना सकी। इसके साथ ही हैदराबाद की टीम ने पॉइंट्स टेबल में 13 अंक के साथ छठे स्थान पर अपना अभियान जीत के साथ समाप्त किया। वहीं कोलकाता ने 12 अंक हासिल किए और आठवें स्थान पर रही।