September 22, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

दुनियाभर मे जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है फादर्स डे, इस अवसर पर गूगल ने भी बनाया खास डूडल

आज पिता के सम्मान को प्रदर्शित करने के लिए फादर्स डे मनाया जाता है। फादर्स डे दुनियाभर मे जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। इस बार फादर्स डे 20 जून को मनाया जा रहा है। फादर्स डे पहली बार 19 जून 1910 को वाशिंगटन में मनाया गया था। 

जाने कैसे हुई फादर्स डे मनाने की शुरुआत-

सोनोरा स्मार्ट डॉड ने अपने पिता विलियम जैकसन स्मार्ट के प्यार और त्याग से प्रेरित होकर पितृ दिवस की नींव रखी थी। सोनोरा के पिता ने अमेरिकन सिविल वॉर में हिस्सा लिया था। चार भाई बहन और मां के गुजर जाने के बाद सोनोरा के पिता ने ही उन्हें पाला-पोसा था। पहली बार फादर्स डे अमेरिका में 19 जून 1910 में मनाया गया था। जिसके बाद वर्ष 1966 में अमेरिकी प्रेजिडेंट लिंडन बी. जॉनसन ने आधिकारिक तौर पर जून महीने के तीसरे रविवार के दिन पितृ दिवस मनाने की मंजूरी दे दी थी। तब से लेकर आज तक इस दिन को जून महीने की तीसरी तारीख में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत भले ही अमेरिका से हुई हो लेकिन आज इसे लगभग सभी देश मनाते हैं।

फादर्स डे पर गूगल ने भी मनाया खास डूडल-

गूगल हमेशा हर अवसर को खास बनाने के लिए डूडल बनाता है। दुनियाभर के पिताओं के सम्मान में गूगल ने आज भी एक खास डूडल बनाया है। ये एक एनिमेटेड डूडल है। गूगल ने डूडल में एनिमेशन का इस्तेमाल कर जीआईएफ ग्रीटिंग कार्ड बनाया है। जिसमें कई रंगों का इस्तेमाल किया गया है। सर्च इंजन ने फादर्स डे-2021 पर बनाए डूडल को लेकर कहा है, आज का डूडल सभी को हैप्पी फादर्स डे की शुभकामनाएं देने के लिए हैं। फदर्स डे पर बनाया गूगल का ये नौवां डूडल है।

सोशल मीडिया में भी करते हैं लोग सेलीब्रेट-

आज दुनियाभर मे फादर्स डे मनाया जाता है, जिसमें लोग अपने पिता को स्पेशल फील कराने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपने पिता को सरप्राइज करते हैं और सेलीब्रेट करते हैं।

You may have missed

error: Content is protected !!