हल्द्वानी: अगस्त माह में रक्षा बंधन का पर्व है। भाई-बहन के अटूट प्रेम के पर्व रक्षाबंधन को और भी खास बनाने के लिए भारतीय डाक विभाग ने एक नई और अनोखी पहल शुरू की है।
इतनी है कीमत
यहां डाक विभाग ने ‘प्रीमियम राखी गिफ्ट बॉक्स’ पेश किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो हल्द्वानी प्रधान डाकघर में ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। उत्तराखंड परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय द्वारा भेजे गए इस स्पेशल बॉक्स की कीमत 500 रुपये रखी गई है।
लिफाफे की खासियतें
इसमें दो आकर्षक राखियां, पारंपरिक अक्षत-कुमकुम, बैज, फ्रिज मैग्नेट, पिक्चर पोस्टकार्ड और एक की-रिंग शामिल है। बहनों को पूजा और उपहार की सामग्री के लिए अलग से भटकना नहीं पड़ेगा। बारिश के मौसम में राखियों को सुरक्षित मंजिल तक पहुंचाने के लिए ₹12 के विशेष वॉटरप्रूफ लिफाफे भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इन सभी सुविधाओं के लिए डाकघर में एक अलग विशेष काउंटर बनाया गया है।