देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन शुरू हुआ है। इस टी20 लीग में 13 जगहों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच आयोजित किए जाएंगे। वहीं क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी हैदराबाद में 20 और 21 मई को की जाएगी। कोलकाता में क्वालीफायर 2 (23 मई को) और 25 मई को खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे।
आज का मैच
आज दोपहर में आईपीएल 2025 का 37वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। जिसमे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 157 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में बेंगलुरु ने 18.5 ओवर में 3 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. उसके लिए विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने दमदार अर्धशतक लगाए। इसके साथ ही बेंगलुरु की इस सीजन में ये पांचवी जीत है। इसके साथ ही टीम तीसरे स्थान पर पंहुच गई है।