देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन शुरू हुआ है। इस टी20 लीग में 13 जगहों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच आयोजित किए जाएंगे। वहीं क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी हैदराबाद में 20 और 21 मई को की जाएगी। कोलकाता में क्वालीफायर 2 (23 मई को) और 25 मई को खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे।
आज इनके बीच होगी भिड़ंत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज एक मुकाबला खेला जाएगा। आज 25 अप्रैल, शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जो 7:30 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा।
इतने बजे से शुरू होगा मैच
आईपीएल 2025 के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएंगे। टॉस का समय शाम 7 बजे होगा। वहीं, डबल हेडर पर होने वाले मैचों में दिन के मुकाबलों का समय दोपहर 3 बजकर 30 मिनट और टॉस का समय दोपहर 3 बजे होगा।
कल कौन जीता
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का 42वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमें एक-दूसरे के आमने-सामने रहीं। इस मैच में आरसीबी की टीम ने जीत हासिल की। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर सिर्फ 194 रन ही बना सकी। यह मुकाबला आरसीबी ने 11 रन से जीत लिया। आरसीबी की यह 9 मैचों में 6ठी जीत है और टीम ने एक बार फिर पॉइंट्स टेबल के टॉप-3 में अपनी जगह बनाई है। राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक इस सीजन में 9 मैच खेले हैं जिसमें 7 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, वहीं 2 में उन्हें जीत मिली है।