देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन शुरू हुआ है।
आज इन टीमों के बीच होगी भिड़ंत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। आज 18-मई (रविवार) को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच 3:30 PM जयपुर में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच शाम को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच 7:30 बजे से खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली में खेला जाएगा।
इतने बजे से शुरू होगा मैच
आईपीएल 2025 के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएंगे। टॉस का समय शाम 7 बजे होगा। वहीं, डबल हेडर पर होने वाले मैचों में दिन के मुकाबलों का समय दोपहर 3 बजकर 30 मिनट और टॉस का समय दोपहर 3 बजे होगा।
कल कौन जीता
आईपीएल 2025 का 58वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच बारिश के कारण रद्द हो गया। बारिश के कारण इस मैच का टॉस भी नहीं हो सका। जिसके बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया। मैच रद्द होने के बाद आरसीबी टीम अंक तालिका में 17 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है। वहीं केकेआर की टीम का आईपीएल 2025 में सफर समाप्त हो गया है और वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है।