देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। रोमन कैथोलिक चर्च के प्रथम लैटिन अमेरिकी पोप फ्रांसिस का बीते कल सोमवार को 88 साल की उम्र में निधन हो गया है।
पीएम ने जताया शोक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके निधन पर दुनिया भर के दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि पोप भारतीयों को लेकर खास स्नेह रखते थे।
राजकीय शोक
इस बीच पोप के निधन पर भारत में तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। जो 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक रहेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, गृह मंत्रालय ने पोप फ्रांसिस के निधन पर सम्मान के तौर पर तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की। जिसमे आज मंगलवार, 22 अप्रैल, 2025 और बुधवार, 23 अप्रैल, 2025 को दो दिवसीय राजकीय शोक रहेगा। इसके अलावा अंतिम संस्कार के दिन एक दिवसीय राजकीय शोक रहेगा। राजकीय शोक की अवधि के दौरान, भारत के सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा साथ ही कोई आधिकारिक मनोरंजन आयोजित नहीं होगा।