देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते है। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अब 10 साल से अधिक उम्र के बच्चे अपना बैंक अकाउंट स्वतंत्र रूप से खुद ऑपरेट कर सकेंगे।
आरबीआई ने बैंकों को दिए निर्देश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में आरबीआई ने बैंकों को जरूरी निर्देश दिए हैं। जिसमे आरबीआई ने कहा है कि 10 वर्ष से अधिक आयु के नाबालिगों को स्वतंत्र रूप से सेविंग/फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट खोलने और ऑपरेट करने की इजाजत दी जाती है। बैंकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि नाबालिगों के खाते, चाहे वे स्वतंत्र रूप से संचालित हों या अभिभावक के माध्यम से, उनसे अधिक निकासी न हो और इसमें हमेशा राशि रहे। आरबीआई ने कहा कि इसके अलावा, बैंक नाबालिगों के जमा खाते खोलने के लिए ग्राहक की उचित जांच-पड़ताल करें और आगे भी करते रहें।
दिए यह निर्देश
दरअसल अब तक अभिवावक ही नाबालिग के अकाउंट को ऑपरेट करते हैं। लेकिन अब आरबीआई के इस निर्णय के बाद बच्चे अपना बैंक अकाउंट खुद ही ऑपरेट कर सकेंगे। आरबीआई ने बैंकों से कहा है कि वे एक जुलाई, 2025 तक संशोधित दिशानिर्देशों के अनुरूप नई नीतियां बनाएं। साथ ही मौजूदा नीतियों में संशोधन करें।