IPL 2025: आज खेले जाएंगे दो मेचों के मुकाबले, देखें शेड्यूल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन शुरू हुआ है। इस टी20 लीग में 13 जगहों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच आयोजित किए जाएंगे। वहीं क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी हैदराबाद में 20 और 21 मई को की जाएगी। कोलकाता में क्वालीफायर 2 (23 मई को) और 25 मई को खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे।

आज इनके बीच होगी भिड़ंत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज दो मुकाबले खेले जाएंगे आज 20 अप्रैल, रविवार को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 3:30 PM बजे न्यू चंडीगढ़ में मुकाबला खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। जो 7:30 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा।

इतने बजे से शुरू होगा मैच

आईपीएल 2025 के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएंगे। टॉस का समय शाम 7 बजे होगा। वहीं, डबल हेडर पर होने वाले मैचों में दिन के मुकाबलों का समय दोपहर 3 बजकर 30 मिनट और टॉस का समय दोपहर 3 बजे होगा।

कल कौन जीता

राजस्थान रॉयल्स लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ शनिवार को मुकाबला खेला गया। जिसमे लखनऊ सुपरजायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 2 रन से हरा दिया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में यह मुकाबला खेला गया। पहले लखनऊ ने 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए। जवाब में राजस्थान 5 विकेट के नुकसान पर 178 रन ही बना सकी। जिसमे आवेश खान ने आखिरी ओवर में हेटमायर को आउट करके नौ रन डिफेंड की। तेज गेंदबाज आवेश खान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। आवेश ने अपने आखिरी दो ओवर में तीन विकेट लेकर लखनऊ को रोमांचक जीत दिलाई। लखनऊ की सीजन में ये पांचवीं जीत है, जबकि राजस्थान को छठवीं हार मिली है।