IPL 2026: सांसें रोक देने वाले मुकाबले में पंजाब की ‘किंग’ वाली जीत, कूपर कोनोली बने जीत के ‘सिकंदर, गुजरात को किया पस्त

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।

पंजाब ने दर्ज की जीत

आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल 31 मार्च को‌आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 3 विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीटी ने 20 ओवर में 163 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे पंजाब किंग्स ने कूपर कोनोली की दमदार पारी की मदद से 19.1 ओवर में हासिल कर लिया। पंजाब को जीत दिलाने में कूपर कोनोली ने सबसे बड़ा योगदान दिया, जिन्होंने 44 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 72 रनों की पारी खेली। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन बनाए। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा रन बनाए। 

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।

आज का मुकाबला

आज (1 April 2026) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का पांचवां मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में आमने-सामने होंगी लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें। दोनों टीमों का ये सीजन का पहला मैच होगा।