IPL 2026: SRH ने CSK को हराया, प्लेऑफ में की धमाकेदार एंट्री, हार के साथ चेन्नई की उम्मीदें लगभग खत्म

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। जो अब फाइनल की ओर बढ़ रहा है।

हैदराबाद ने दर्ज की जीत

आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। IPL 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। सोमवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 180 रन बनाए थे और सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 19 ओवर में ही हासिल कर लिया। मैच में ईशान किशन 70 रनों की दमदार पारी खेली, वहीं हेनरिक क्लासेन ने भी 47 रनों की पारी खेली। चेन्नई की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस ने सर्वाधिक 44 रन बनाए।

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा।

आज का मुकाबला

19 मई 2026 को आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (RR) का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से है। यह मैच नंबर 64 जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे (IST) से शुरू होगा।