क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।
चेन्नई ने दर्ज की जीत
आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में हैदराबाद ने 57 रनों से शानदार जीत हासिल की। इस मैच में हैदराबाद ने टेबल टॉपर राजस्थान को 57 रनों से मात दी। इस जीत के हीरो रहे साकिब हुसैन और प्रफुल हिंगे, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही 4-4 विकेट झटके। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए थे। इसके जवाब में राजस्थान की टीम 159 रनों पर सिमट गई। हैदराबाद के लिए कप्तान ईशान किशन ने कमाल की पारी खेली। उन्होंने 44 गेंदों पर 91 रनों की पारी खेली।
31 मई को फाइनल
आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।
आज का मुकाबला
आज 14 अप्रैल को आईपीएल के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मुकाबला होगा। यह मैच चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा मैच साढ़े 7 बजे शुरू होगा, जबकि मुकाबले का टॉस 7 बजे होगा।