देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के तबादले किए है। इस संबंध में सूची भी जारी कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल देर शाम शासन ने 13 वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है।
प्रमुख वन संरक्षकों की जिम्मेदारियों में बदलाव
• कपिल लाल: इनसे मुख्य वन संरक्षक (पर्यावरण) का प्रभार वापस ले लिया गया है। अब वे सीईओ CAMPA और नियोजन की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे।
• एसपी सुबुद्धि: इनसे नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी वापस ली गई है, हालांकि वे अध्यक्ष जैव विविधता बोर्ड और निदेशक राज्य पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के पद पर बने रहेंगे।
अपर प्रमुख वन संरक्षकों को मिला नया कार्यभार

• विवेक पांडे: इन्हें परियोजना एवं सामुदायिक वानिकी के साथ CCF एडमिन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
• सुरेंद्र मेहरा: केंद्र से वापसी के बाद इन्हें वन अनुसंधान प्रबंधन एवं प्रशिक्षण के साथ सतर्कता और विधि प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
• नरेश कुमार: इन्हें मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
क्षेत्रीय और अनुसंधान स्तर पर फेरबदल
नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व के निदेशक पद से हटाकर पंकज कुमार को वन संरक्षक (दक्षिण) और क्षेत्रीय प्रबंधक (वन विकास निगम, रामनगर) बनाया गया है। वहीं, आकाश वर्मा को अब नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नीतीश मणि त्रिपाठी को वन संरक्षक (पश्चिमी वृत्त) की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि विनय कुमार भार्गव को वन संरक्षक (अनुसंधान) नियुक्त किया गया है।