IPL Final 2023: CSK vs GT: चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता 5वां आईपीएल खिताब, कांटे की टक्कर में गुजरात को 05 विकेट से हराया

आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का लीग बीते सोमवार को समाप्त हो गया है। इसका फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया। जिसके बाद आईपीएल 2023 को अपना नया चैंपियन मिल गया है।

फाइनल मैच का परिणाम

आईपीएल 2023 का मेगा फाइनल बीते कल सोमवार (29 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के फाइनल मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने जीत दर्ज की। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में चेन्नई ने गुजरात टाइटन्स (GT) को 5 विकेट (डकवर्थ लुईस नियम) से करारी शिकस्त दी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 214 रन बनाए। इसके बाद बारिश के कराण डकवर्थ लुईस नियम से चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। इसे आखिरी गेंद पर सीएसके ने हासिल कर लिया। सीएसके की जीत के हीरो रवींद्र जडेजा रहे, जिन्होंने आखिरी दो गेंदों पर छक्का एवं चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। एमएस धोनी की टीम चेन्नई ने पांचवीं बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है।