उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड कैडर की आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने कुछ दिनों पहले पुलिस अधिकारी पद से इस्तीफा दिया।
आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने दिया इस्तीफा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने इस्तीफा दे दिया है। उनके द्वारा मात्र 10 साल की सेवा में ही पुलिस विभाग के अधिकारी के पद से इस्तीफा देने की खबर से हर कोई हैरान है। बताया जा रहा है कि रचिता जुयाल ने निजी कारणों के चलते यह फैसला लिया लिया है। वहीं आईपीएस रचिता ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के तहत इस्तीफा भेजा था। यह इस्तीफा सोमवार को गृह विभाग के पास पहुंच गया है। सचिव गृह शैलेश बगौली ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
कहीं यह बात
रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए पोस्ट किया है। जिसमे उन्होंने कहा, मैंने हाल ही में 10 साल की सेवा पूरी करने के बाद व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया। हर किसी की जिंदगी में कुछ योजनाएं होती हैं और मेरे भी कुछ सपने हैं जिन्हें मैं पूरा करना चाहती हूं। यह निर्णय मेरे परिवार के साथ काफी समय से चर्चा में था और हमने अपनी सुविधा के आधार पर इसे लिया है। उत्तराखंड के प्रति मेरा प्रेम अभी भी उतना ही है और मैं हर संभव तरीके से राज्य में योगदान देती रहूंगी।