ईरान-अमेरिका युद्ध से गहराया संकट,‌  RBI ने जारी की चेतावनी, कहा- भारत में आ सकती है ‘दूसरे दौर की महंगाई’

​देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बीते फरवरी महीने से जारी ईरान और अमेरिका (US) के बीच का सैन्य संघर्ष अब वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है।

ईरान और अमेरिका युद्ध

इस युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार रिकॉर्ड उछाल आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बीच, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश की अर्थव्यवस्था और आम जनता को लेकर एक बड़ी चेतावनी जारी की है। इस संबंध में केंद्रीय बैंक का कहना है कि यदि यह युद्ध इसी तरह जारी रहा, तो भारत में बहुत जल्द ‘दूसरे दौर की महंगाई’ दस्तक दे सकती है। आरबीआई (RBI) के अनुसार, पश्चिम एशिया में चल रहा यह भू-राजनीतिक तनाव जितना लंबा खिंचेगा, वैश्विक ऊर्जा कीमतों पर दबाव उतना ही ज्यादा गहराएगा। जिसमें इस संकट के चलते आने वाले दिनों में देश के भीतर पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी गैस की कीमतों में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है।


​खाने-पीने की वस्तुएं भी हो सकती है मंहगी

​केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया है कि कच्चे तेल की कीमतों का असर केवल ईंधन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह पूरी अर्थव्यवस्था को अपनी चपेट में ले लेगा। कच्चे तेल के महंगे आयात से भारत का व्यापार घाटा बढ़ेगा, जिससे अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये पर दबाव और अधिक बढ़ जाएगा। ईंधन महंगा होने से देश में ट्रांसपोर्टेशन (माल ढुलाई) की लागत बढ़ जाएगी, जिसके परिणामस्वरूप खाने-पीने की चीजों से लेकर रोजमर्रा की तमाम आवश्यक वस्तुएं महंगी हो जाएंगी।