देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। इसरो के नये प्रमुख कौन होंगे? इस बात की जानकारी सामने आ गई है।
एस सोमनाथ का 14 जनवरी को दो साल का कार्यकाल होगा पूरा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसरो के नये प्रमुख वरिष्ठ अंतरिक्ष विज्ञानी और क्रायोजनिक इंजन के विशेषज्ञ वी नारायणन होंगे। जो इसरो के मौजूदा प्रमुख एस सोमनाथ के बाद इस पद को संभालेंगे। दरअसल इसरो के मौजूदा प्रमुख एस सोमनाथ का 14 जनवरी को दो साल का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। उन्होंने 14 जनवरी 2022 को इसरो अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव का पदभार संभाला था।
जारी आदेश

रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार देर शाम आदेश जारी हुआ। इसके अनुसार, नारायणन की इस पद पर नियुक्ति आगामी 14 जनवरी से दो साल या अगले आदेश तक प्रभावी होगी।