ISRO ने रचा नया कीर्तिमान, ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 मिशन को किया सफलतापूर्वक लांच, जानें ‘बाहुबली’ LVM3 से लांच हुए इस सबसे भारी सैटेलाइट ब्लूबर्ड-2 की खासियत

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक नया इतिहास रच दिया है।

इसरो ने रचा इतिहास

ISRO ने आज बुधवार सुबह इतिहास रचते हुए अपने सबसे शक्तिशाली रॉकेट LVM3 से अमेरिका का अगली पीढ़ी का कम्युनिकेशन सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च किया। श्रीहरिकोटा से आज बुधवार सुबह ठीक 8 बजकर 54 मिनट पर LVM3 रॉकेट ने उड़ान भरी। यह LVM3 की छठी ऑपरेशनल उड़ान थी, जिसने अंतरिक्ष में एक नया रिकॉर्ड बनाया। ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 कम्युनिकेशन सैटेलाइट अमेरिकी कंपनी AST स्पेसमोबाइल द्वारा डेवलप किया गया है।

जानें इसकी खासियत

जानकारी के अनुसार इस मिशन के तहत 6,100 किलोग्राम वजन वाला अमेरिकी कम्युनिकेशन सैटेलाइट ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 को लो अर्थ ऑर्बिट में स्थापित किया गया। ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 कम्युनिकेशन सैटेलाइट इसरो के रॉकेट LVM3 का छठा ऑपरेशनल फ्लाइट और एक समर्पित कमर्शियल मिशन है। बताया कि यह बिना मोबाइल टावर या एकस्ट्रा एंटीना के सीधे स्मार्टफोन पर 4G और 5G नेटवर्क उपलब्ध कराएगा। साथ ही यह तकनीक हिमालय, रेगिस्तान, समुद्र और हवाई जहाज जैसी जगहों पर भी बिना रुके कनेक्टिविटी देने में सक्षम है।इस संबंध में ISRO के अनुसार, यह अब तक का सबसे भारी पेलोड है जिसे LVM3 ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड CMS-03 के नाम था।