अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के निर्देश पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा की सीनियर पुरूष लीग प्रतियोगिता आयोजित होने वाली है।
03 अप्रैल से प्रतियोगिता का आयोजन
यह प्रतियोगिता आज तीन अप्रैल से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। लीग प्रदर्शन के आधार पर जिले की टीम का चयन किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट ने बताया कि वर्तमान में अल्मोड़ा एसोसिएशन के अंतर्गत छह क्लब पंजीकृत हैं, जो प्रस्तावित लीग में हिस्सा लेंगे।