आज 24 जनवरी 2026 है। आज अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है। हर साल, दुनिया में शांति और विकास सुनिश्चित करने में शिक्षा के महत्व को चिह्नित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य शिक्षा के अधिकार को बढ़ावा देना और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करना है।
खास है महत्व
यह संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) थी जिसने “सभी के लिए समावेशी, न्यायसंगत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए परिवर्तनकारी कार्यों का समर्थन करने के लिए अटूट राजनीतिक इच्छाशक्ति को प्रदर्शित करने के लिए इस दिन को चिह्नित करने का निर्णय लिया।” संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शांति और विकास के लिए शिक्षा की भूमिका का जश्न मनाने के लिए 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में घोषित किया। इस दिवस का उद्देश्य शिक्षा के अधिकार को बढ़ावा देना और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करना है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 2018 में 24 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की थी। इस अवसर पर दुनिया भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।