नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय प्रोग्राम असिस्टेंट, वार्ड सहायक और सफाई कर्मचारी के पदों पर नौकरी का सुनहरा अवसर है।
इतने पदों पर भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने स्वास्थ्य विभाग में 7 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत है। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने यह भर्ती स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित “बुजुर्गों की स्वास्थ्य देखभाल के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम (NPHCE)” के तहत इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज BHU के अंतर्गत घोषित की है। जिसमें प्रोग्राम असिस्टेंट के लिए सेकंड क्लास ग्रेजुएट होना जरूरी। साथ ही कंप्यूटर पर 6 महीने का ट्रेनिंग या कंप्यूटर डिप्लोमा और कम से कम 1 साल का काम का अनुभव होना चाहिए। वार्ड सहायक/हॉस्पिटल अटेंडेंट के लिए 10वीं पास और किसी अच्छे अस्पताल में स्ट्रेचर बेयरर या वार्ड सहायक के रूप में 1 साल का अनुभव होना चाहिए। सफाई कर्मचारी/सैनिटरी अटेंडेंट: 8वीं पास और 1 साल का काम का अनुभव होना चाहिए।
देखें वेबसाइट
आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है और योग्य लोग 30 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। सबसे पहले बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट (bhu.ac.in) पर जाएं और वहां से आवेदन फॉर्म का प्रारूप डाउनलोड करें। जो प्रोफेसर अनूप सिंह (नोडल ऑफिसर), NPHCE,
डिपार्टमेंट ऑफ जेरियाट्रिक मेडिसिन,
इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज,
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय,
वाराणसी – 221005 (उत्तर प्रदेश) पर भेजे।