आज 26 दिसंबर 2025 है। आज वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। हर वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को समर्पित है।
साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को समर्पित
हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु गोविंद सिंह के दो सपूतों के साहस के सम्मान के लिए प्रत्येक वर्ष 26 दिसंबर को वीर बालक दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। वीर बाल दिवस पर उन बच्चों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने असाधारण साहस, सेवा, या बलिदान का परिचय दिया है।
वीर बाल दिवस
हर वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है। यह सिख इतिहास से जुड़ा एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का मुख्य उद्देश्य सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों जोरावर सिंह और उनके छोटे भाई पांच साल के बाबा फतेह सिंह की वीरता को सम्मानित किया जाना है। 26 दिसंबर, 1705 में इन महान सपूतों को धर्म नहीं बदलने पर मुगल सेनापति वजीर खान ने उन्हें जिंदा दीवार में चुनवाया था। लेकिन उन्होंने अपने विश्वास से कोई समझौता नहीं किया।