नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती निकाली है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में 487 पदों को भरा जाएगा। सेलेक्शन प्रोसेस में कंप्यूटर आधारित परीक्षण शामिल होगा। सफल उम्मीदवारों से आवश्यक मूल पात्रता प्रमाणपत्र/दस्तावेजों का संग्रह और उनका सत्यापन सीबीई के बाद किया जाएगा।
देखें वेबसाइट
इच्छुक उम्मीदवार डीजीएचएस की आधिकारिक वेबसाइट hlldghs.cbtexam.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 नवंबर को शुरू हुई थी और 30 नवंबर, 2023 को समाप्त होगी।