जाॅब अलर्ट: युवाओं के लिए योग और नैचुरोपैथी में नौकरी का सुनहरा मौका, देखें अधिसूचना

योग और नैचुरोपैथी में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर सामने आई है।केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद (CCRYN) ने जनकपुरी दिल्ली स्थित मुख्यालय के साथ-साथ CRIYN झज्जर (हरियाणा) और CRIYN नागमंगला (कर्नाटक) में विभिन्न पदों की संविदा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इसमें परिषद द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक कंसल्टेंट, रिसर्च ऑफिसर, नैचुरोपैथी थेरेपिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, लैब टेक्निशियन, वार्ड बॉय / वार्ड आया और अन्य के कुल 100 पदों पर भर्ती की जाएगी।

नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों का CCRYV के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय के साथ-साथ भारत में कहीं भी ट्रांसफर भी किया जा सकता है।

देखें वेबसाइट

परिषद की आधिकारिक वेबसाइट, naturopathyday.in पर आवेदन कर सकते हैं। वही आवेदन की आखिरी तारीख 4 जनवरी 2024 (शाम 5.30 बजे तक) निर्धारित की गई है।