नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है।
इन पदों पर होगी भर्ती
जिसमें इस वैकेंसी के जरिए कुल 500 पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती 25 राज्यों के लिए निकाली गई है, जिसमें आंध्र प्रदेश, गुजरात, यूपी, बिहार आदि शामिल हैं। आंध्र प्रदेश में सबसे अधिक 50 पद, गुजरात में 56 पद, कर्नाटक में 40 पद, केरल में 22 पद यूपी में 61 पद हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
देखें वेबसाइट
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए अंतिम तिथि 17 सितंबर है।