आज 02 सितंबर 2024 है। आज सोमवती अमावस्या है। हिन्दू धर्म में अमावस्या तिथि का बहुत महत्व माना जाता है। पंचांग के अनुसार इस बार भाद्रपद अमावस्या 2 सितंबर 2024 को है। इस दिन सोमवार पड़ने की वजह से इसे सोमवती अमावस्या कहा जाएगा।
जानें शुभ मुहूर्त
भाद्रपद माह की अमावस्या तिथि आरंभ: आज 2 सितंबर 2024, प्रातः 05 बजकर 21 मिनट पर शुरू होगी।
भाद्रपद माह की अमावस्या तिथि समाप्त: 3 सितंबर 2024 प्रातः 07 बजकर 24 मिनट पर होगी।
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04.38 – सुबह 05.24 है।
पूजा मुहूर्त – सुबह 06.09 – सुबह 07.44 है।
सोमवती अमावस्या का महत्व
सोमवती अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मितली है। साथ ही, पितरों के निमित्त दान करने से न सिर्फ पितृ दोष दूर होता है बल्कि पितृ प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद परिवार पर बरसाते हैं। इस दिन आप पिंडदान करें. इस दिन 3 अलग-अलग तरह का दान करना चाहिए। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा भी होती है।