जाॅब अलर्ट: 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका, ऐसे होगा चयन

नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। इंडिया पोस्ट ने स्टाफ कार ड्राइवर के पद पर भर्ती निकाली है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

जिसमें यह सभी वैकेंसी कर्नाटक क्षेत्र के लिए हैं। इंडिया पोस्ट की वेबसाइट के अनुसार इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 27 स्टाफ कार ड्राइवर वैकेंसी को भरा जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा आवेदक को थ्योरी टेस्ट/ ड्राइविंग टेस्ट और मोटर मैकेनिज्म टेस्ट देने होंगे। ड्राइविंग टेस्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का सेलेक्शन होगा । चयनित अभ्यर्थी के लिए 2 साल का प्रोबेशन पीरियड तय किया गया है।

देखें वेबसाइट

इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए www.indiapost.gov.in पर जाकर जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है।इसके लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने के साथ सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न करके इस पते पर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के जरिए भेजना होगा- “प्रबंधक, मेल मोटर सेवा, बेंगलुरु- 560001“।